झांसी, जून 11 -- 'कचरा समस्या नहीं, गलत प्रबंधन समस्या है' झांसी, संवाददाता रेलवे वर्कशॉप, प्रेमनगर में गुरुवार को जीरो वेस्ट भारत कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ कार्यस्थल जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना था। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का दिया प्रशिक्षणकार्यशाला की विशेषताएँ कार्यशाला में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिला कर्मचारियों ने शिरकत की। एक्सपर्ट डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने जीरो वेस्ट अभियान, कचरा पृथक्करण एवं प्रबंधन, स्वच्छ कार्यस्थल संस्कृति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा स्वच्छ भारत मिशन जन-जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों ...