'और खून-खराबा नहीं चाहिए'; तरुण हत्याकांड पर ईद से पहले राहुल ने की दिल्लीवासियों से अपील, किले में तब्दील उत्तम नगर
नई दिल्ली, मार्च 19 -- होली पर्व के दौरान दिल्ली के उत्तम नगर में 26 वर्षीय तरुण की हत्या के बाद से ही मामला तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं 21 मार्च को ईद से पहले द्वारका इलाके को पुलिस ने किले में तब्दील कर दिया है। ईद के दिन शांति बनी रहे इसके लिए पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग, कई पिकेट पॉइंट और संवेदनशील जगहों की निगरानी बढ़ा दी है। उत्तम नगर में तनाव और भारी पुलिस की तैनाती के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए। राहुल ने एक्स पोस्ट में लिखा 'उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है। एक तरफ एक जवान लड़के, तरुण, की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है। उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए।' यह भी पढ़ें- 'खून की होली' की धमकियां दी जा रहीं मी-लॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.