'ओ' लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण के लिए तीन जून तक करें आवेदन
हरदोई, मई 19 -- हरदोई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पिछड़े वर्ग के शिक्षित इंटरमीडिएट बेरोजगार युवक-युवतियों को 'ओ' लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 20 मई से 3 जून 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर आवेदन किए जा सकते हैं। संबंधित संस्थाओं को निर्धारित प्रारूप पर नोटरी शपथ पत्र एवं अन्य अभिलेख अपलोड करने होंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी 5 जून शाम 5 बजे तक कार्यालय में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए 9076600582 पर संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण के लिये करें आवेदन यह भी पढ़ें- 08 लाथार्थियों को मिलेगी पॉपकार्न मेकिंग मशीन यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप योजना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.