नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मन्नारा किसी बिल्डिंग में अंदर जाती दिखाई दे रही हैं। वहीं, पीछे से एक शख्स मन्नारा पर चिल्लाता नजर आ रहा है। वीडियो देख समझ आता है कि मामला पार्किंग से जुड़ा है। शख्स मन्नारा की गाड़ी जहां पार्क है उसे वहां से हटाने को कहता है। वो कहता है- ओ मैडम गाड़ी हटाओ, नहीं तो टायर पंचर कर दिए जाएंगे।मन्नारा चोपड़ा का पर भड़का शख्स मन्नारा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि मन्नारा चोपड़ा एक बिल्डिंग के अंदर जा रही हैं। उन्हें पैप्स ने घेरा हुआ है। मन्नारा पैप्स से अपना चेहरा छिपाते हुए कहती हैं कि उन्होंने मेकअप नहीं किया है। पैप्स मन्नारा की तारी...