वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बाबतपुर स्थित सम्भागीय परिवहन कार्यालय (सारथी भवन) परिसर में शुक्रवार से दो दिवसीय परिवहन मेला शुरू हुआ। इसमें वाणिज्यिक वाहनों के लिए नवीन एकमुश्त कर (ओटीटी) संरचना की वाहन स्वामियों को जानकारी दी गई। आरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से कर भुगतान प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक होगी। साथ ही देरी पर लगने वाले पेनाल्टी से भी मुक्ति मिलेगी। मेले मे वाहन स्वामियों, परिवहन व्यवसायियों और अन्य लोगों को नवीन कर प्रणाली के प्रावधानों, लाभ और अनुपालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। परामर्श शिविर में प्रतिभागियों की शंकाओं और जिज्ञाशाओं का समाधान किया गया। इस मौके पर एआरटीओ (प्रशासन) मनोज प्रसाद वर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन, सम्भागीय निरीक्षक प्रमेन्द्र संतप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.