नई दिल्ली, जुलाई 8 -- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को विपक्षी दलों के कुछ नेताओं के उन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया जिनमें कहा गया था कि ओटीटी प्लेटफार्म जी5 से फिल्म 'सतलुज' को हटाने में भाजपा या केंद्र सरकार का हाथ है। बिट्टू ने कहा कि इस मामले को सही संदर्भ में समझना जरूरी है। फिल्म में दिखाई गई घटनाएं उस समय की हैं जब पंजाब और केंद्र सरकार, दोनों जगह कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। इसलिए, फिल्म से जुड़ी बातों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने की कोई भी कोशिश राजनीतिक मकसद से प्रेरित है और तथ्यों के आधार पर गलत है। यह भी पढ़ें- 'सतलुज' फिल्म को पंजाब के कोने-कोने में दिखाएगा अकाली दल, सुखबीर बादल बोले- नौजवानों को बताएंगे कांग्रेस राज के अत्याचार मंत्री पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में ...