जोशीमठ, अक्टूबर 31 -- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने चमोली समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि खराब मौसम के बीच हेली उड़ान की अनुमति क्यों दी गई? हालांकि, यूकाडा का कहना है कि हेलीकॉप्टर ने जब उड़ान भरी, तब मौसम साफ था। घाटी में अचानक मौसम बदल गया। इससे 15 मिनट के भीतर ही हेलीकॉप्टर का कंट्रोल रूम से संपर्क कट गया।मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, मौसम विभाग ने शुक्रवार को चमोली जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई थी। इसके मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद देहरादून से बदरीनाथ और बदरीनाथ से देहरादून के...