देहरादून, मई 7 -- दून विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने तिरंगा फहराकर एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित किया। पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गुंजायमान रहा। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की समृद्ध और विकसित रक्षा प्रणाली का जीवंत उदाहरण है। इसने वैश्विक स्तर पर देश की सैन्य कुशलता और रणनीतिक दक्षता को एक नई पहचान दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अभियान महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति और तकनीकी सशक्तता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर दून विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा प्रो. डंगवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.