'ऑपरेशन सिंदूर' पर कैडेटों की वाद-विवाद प्रतियोगिता
बलिया, मई 11 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार, रसड़ा में चल रहे 93 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-282 के तीसरे दिन शनिवार की देर शाम 'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंदर किंगरा ने किया। प्रतियोगिता में कुल दस चयनित कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें पांच कैडेट्स पक्ष तथा पांच विपक्ष में रहे।कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने कहा कि ऐसे समसामयिक विषयों पर वाद-विवाद से कैडेट्स में चिंतन, तार्किकता और राष्ट्रहित की समझ विकसित होती है। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंगरा ने कहा कि लोकतंत्र में हर मुद्दे के दोनों पक्षों को समझना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- रणनीतिक कौशल से मिली ऑपरेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.