प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग एवं परामर्शनीति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑपरेशन सिंदूर : एक वर्ष बाद-सैन्य एवं सामरिक आयाम' विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाइब्रिड माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और रक्षा अध्ययन विशेषज्ञों ने सहभागिता की। अध्यक्षता कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र के प्रति सम्मान, निष्ठा और सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार सिंह ने स्वागत किया।मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के सैन्य, सामरिक और भू-राजनीतिक आयामों पर विस्तार से चर्चा की। ...