'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत 47 बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की नॉर्थ रेंज ने अवैध हथियार रखने वालों और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 43 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्टल, 17 कारतूस और 30 चाकू बरामद किए हैं। यह अभियान उत्तर-पश्चिम, रोहिणी और बाहरी उत्तरी जिले में एक साथ चलाया गया। करीब 66 पुलिस टीमों और लगभग 800 पुलिसकर्मियों ने देर रात तक अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। कार्रवाई का उद्देश्य सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसना था। नॉर्थ रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में हथियारों के बल पर वारदात और चाकूबाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.