'ऑपरेशन दहन' के तहत 865 किलो मादक पदार्थ नष्ट
मुजफ्फर नगर, मई 28 -- जनपद पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने 'ऑपरेशन दहन' अभियान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज 16 मुकदमों से संबंधित 865.38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कराया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा, डोडा/पोस्त और चरस शामिल हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4.16 लाख रुपये बताई गई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया था। कमेटी में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कार्यालय विश्वजीत सिंह तथा प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल मुनीश कुमार के नेतृत्व में न्यायालय एनडीपीएस एक्ट/अपर सत्र न्यायालय, मुजफ्फरनगर से मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु प्राप्त आदेशों के अनुपालन में विभिन्न थानों पर पंजीकृत 16 अभियोगों से संबंधित 865.38 किग्रा अवैध मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.