'ऑपरेशन ग्राम संवाद' शुरू, गांव-गांव पहुंचकर पुलिस लोगों से सीधे संवाद करेगी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- फर्रुखाबाद। जनपद में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार से 'ऑपरेशन ग्राम संवाद' अभियान की शुरुआत कर दी गई। अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों, कस्बों, मोहल्लों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। बीट पुलिस अधिकारी, उपनिरीक्षक और निरीक्षक ग्रामीणों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका समयबद्ध समाधान कराने का प्रयास करेंगे। पुलिस थाना स्तर पर ग्राम अपराध रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को अद्यतन करेगी तथा गांव के लोगों से उनका सत्यापन भी कराया जाएगा। कस्बों और मोहल्लों में चल रहे छोटे-छोटे विवादों की गोपनीय जानकारी जुटाकर उनका मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.