नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर दिया गया जवाब विवादों में आ गया है। पत्रकार ने पाकिस्तान के तालिबान के साथ संबंधों और अफगान महिलाओं को लेकर तालिबान की नीतियों पर सवाल किया था। वीडियो में नजर आ रहा है कि सवाल सुनने के दौरान आसिफ ने पत्रकार को बीच में रोक दिया और उसके पहनावे की ओर इशारा किया। इसके बाद उन्होंने हाथ को गले पर फेरने जैसा इशारा करते हुए कहा, 'ऐसे वापस मत जाना। वहां वे... वरना वे...' उनके इस इशारे को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने धमकी की तरह देखा और इसकी आलोचना की। यह भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका में नरसंहार, दो जगहों पर गोलियां बरसाकर 27 को भून डाला न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर महिला पत्रकार ने ख्वाजा आसिफ से पूछा था कि तालिबान के लिए पाकिस्त...