'ऐसे नहीं मरता राजा रघुवंशी तो गोली मारती सोनम', सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- हनीमून मर्डर के नाम से चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की एक बार फिर खूब चर्चा हो रही है। राजा की पत्नी और हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हालांकि, देश की सबसे बड़ी अदालत ने फिलहाल सोनम की जमानत पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान मेघालय सरकार ने बताया कि किस तरह सोनम ने हनीमून के दौरान अपने पति को मार डाला। सर्वोच्च अदालत को यह भी बताया गया कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए दूसरा प्लान भी बनाया था और यदि वह धारदार हथियार से नहीं मरता तो पत्नी उसे गोली मार देती। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ ने हाई कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताई, लेकिन यह कहते हुए उस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया कि सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.