'ऐसे तो विलुप्त हो जाएगी गाय', श्लोक का जिक्र कर कोर्ट गोहत्या के आरोपियों को सुनाई उम्रकैद
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- गुजरात की एक अदालत ने गोहत्या को लेकर तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने ऋग्वेद और मनुस्मृति का जिक्र करते हुए कहा कि अगर इन लोगों को सजा नहीं दी जाएगी तो एक दिन आएगा जब गाय विलुप्त हो जाएगी। सजा सुनाते हुए जस्टिस बृजेशकुमारी रामेश्वरसिंह राजपूत ने कहा, "अगर ऐसे आरोपियों-जिन्होंने अत्यंत क्रूरता के साथ गायों के अंगों को काट-छांट कर अलग कर दिया है, के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो समय के साथ 'गौ-माता' पृथ्वी से पूरी तरह विलुप्त हो जाएंगी। इसलिए आरोपियों को कड़ी सजा देना जरूरी है।'जज ने संस्कृत श्लोक का किया जिक्र कोर्ट ने संस्कृत के एक श्लोक का भी जिक्र किया। कोर्ट ने कहा, '"गावो विश्वस्य मातरः, गावः सर्वसुखप्रदाः। गोरक्षा धर्मकार्यं च, न्यायः सत्यस्य रक्षकः॥ गोवधं यत्र ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.