नई दिल्ली, मार्च 5 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। नीतीश साल 2005 से रिकॉर्ड 10 बार मुख्यमंत्री रहे। राज्यसभा के लिए नामांकन के साथ ही बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा। नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर आमा आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने तंज कसा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि बीजेपी जिसकी उंगली पकड़ती है उसी को दीमक की तरह खा जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको भाजपा ने ठगा नहीं। जिसकी उंगली पकड़ कर ये नए राज्य में घुसे, इन्होंने उसकी पार्टी को दीमक की तरह अंदर खत्म कर दिया। बीजेपी की राजनीतिक हमेशा से इसी तरह की रही है। पहले ये किसी राज्य में जाते हैं और वहां हाथ जोड़कर कहते हैं कि आप बड़े पार्टनर हैं और हम छोटे पार्टनर हैं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.