समस्तीपुर, मार्च 18 -- समस्तीपुर। सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, एसडीपीओ, अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान सदर एसडीओ ने अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की क्रमवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.