नई दिल्ली, जून 24 -- आयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद से विपक्ष लगातार हमलावर है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईटी का मतलब क्या हुआ, शेयर इन थेफ्ट या सेंध इन ट्रस्ट। यह महापाप हुआ है। यह आस्था से खिलवाड़ है। देश, प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चढ़ावा और दान आया था। जो हुआ उससे आस्था को ठेस पहुंची। यह बेहद संवेदनशील है। संवेदनशील इसलिए क्योंकि आस्था से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट भी किया जिसमें भी राम मंदिर मामले को लेकर निशाना साधा। पोस्ट में लिखा कि FIR के बिना SIT 'बिना तीर की कमान' है। अब दान में दिये गये 'कागभुसुंडि' के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है।...