नई दिल्ली, मार्च 30 -- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर्दे पर सबसे खतरनाक स्टंट बड़ी आसानी से करने के लिए जाने जाते हैं। टाइगर जो पर्दे पर हर डर को मात देते दिखाई पड़ते हैं, वो असल जिंदगी में एक बड़े डर का सामना कर रहे हैं। हाल ही में यूट्यूबर लिली सिंह के साथ बातचीत में टाइगर ने बताया कि उन्हें 'एयरोफोबिया' है, जिसका मतलब है कि उन्हें हवाई जहाज में उड़ने से बहुत डर लगता है। इस डर से निपटने के लिए वह अब प्रोफेशनल थेरेपी लेने पर विचार कर रहे हैं। टाइगर ने 'हीरोपंती' से लेकर 'वॉर' और 'बागी' जैसी फिल्मों के जरिए खुद को एक एक्शन हीरो के तौर पर स्टैबलिश किया है।एयरोफोबिया से परेशान हैं टाइगर श्रॉफ बात टाइगर श्रॉफ के एयरोफोबिया की करें तो इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले वह एक ऐसी फ्लाइट में थे जिसमें बहुत ज्यादा टर्बुलेंस महसूस हुआ। उ...