'एनालॉग पनीर' पर रोक लगाने वाला चौथा राज्य बना MP, जानिए क्या होता है यह और क्यों लगाया बैन?
श्रुति तोमर, अगस्त 12 -- लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य में एनालॉग पनीर के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह कदम इस पनीर को खाने पर होने वाली सेहत से जुड़ी चिंताओं और प्राकृतिक डेयरी उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से उठाया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस फैसले की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री यादव ने कहा, 'हम मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर रोक लगा रहे हैं, जैसा कि दूसरे राज्यों ने किया है। हम प्राकृतिक दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देंगे और प्राकृतिक तरीके से पनीर बनाएंगे।' इस फैसले के साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश एनालॉग पनीर पर रोक लगाने वाला चौथा राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.