अल्मोड़ा, अप्रैल 17 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत जवाहर नवोदय विद्यालय छात्र छात्राओं को एनसीसी प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 30 बच्चों का चयन एनसीसी के लिए हुआ। एनसीसी कमांडेंट कर्नल पीबी कुलकर्णी ने एनसीसी का महत्व बताया। कहा कि इसके माध्यम से युवा भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित करना ही एनसीसी का उद्देश्य है। यहां उप प्राचार्य पंकज श्रीवास्तव, सूबेदार दिपेंद्र सिंह, मेजर अनुराधा शर्मा, जीसीआई सविता, ले कर्नल लाखन सिंह राणा, डीसी जोशी, तपेश कांडपाल, मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.