प्रयागराज, फरवरी 18 -- ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर की ओर से सामाजिक विज्ञान की नई प्रवृत्तियां और अवधारणाओं पर आयोजित 15 दिवसीय पुनश्चर्या कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस और टेक्नोलॉजी के पूर्व कुलपति प्रो. बीके पुनिया ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था के विकास में एक गुणात्मक और मात्रात्मक उन्नति है। कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. के. थियागु ने कहा कि वर्तमान दौर में कहानी कहने की परंपरा अब डिजिटल हो चुकी है। कोलकाता की कंसल्टेंट मनोवैज्ञानिक माधुरी सारदा ने तनाव प्रबंधन और रहन सहन की उन्नति पर व्याख्यान दिया। संयोजन डॉ. शाइस्ता इरशाद एवं सह संयोजन डॉ. अंकित पाठक ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.