'एथेनॉल की वजह से नहीं बढ़ी चीनी की कीमत', केंद्र सरकार ने गिनाईं इस महंगाई की वजहें
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- चीनी की कीमतों में जबरदस्त उछाल के बाद सरकार ने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए एथेनॉल को जिम्मेदार मानने से इनकार कर दिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का कहना है कि कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए चीनी के भंडार की सीमा कड़ी की गई और शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी गई है। सरकार का कहना है कि त्योहारी के सीजन में चीनी की उपलब्धता में और सुधार होगा। कीमतों में भी कमी आएगी।अनाज से बन रहा एथेनॉल उपभोक्ता मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि एथेनॉल को चीनी की कीमतों में वृद्धि का कारण नहीं माना जा सकता। एथेनॉल के लिए चीनी के उपयोग में आने वाली 2022-23 में लगभग 12 फीसदी से घटकर 2025-26 में नौ प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा देश में उत्पादित एथेनॉल का करीब तीन चौथाई हिस्सा अब अनाज खासतौर पर मक्का से प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.