नई दिल्ली, मार्च 16 -- भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और ट्रैक एंड फील्ड एथलीट रहीं पीटी उषा ने कहा है कि भारत में खेल प्रशासन के लिए नीतियां ऐसी होनी चाहिए कि निर्णय लेने में खिलाड़ियों को केंद्र में रखा जाए। भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (एसजेएफआई) के स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे दिन पीटी उषा ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रशासकों और खेल ईकाइयों की सर्वोपरि प्राथमिकता खिलाड़ियों की तैयारी, कल्याण और विकास रहे। उन्होंने रविवार को खेल पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ''भारतीय खेलों के भविष्य की दिशा खिलाड़ियों को केंद्र में रखने वाले खेल प्रशासन से तय होनी चाहिए। उनकी तैयारी, कल्याण और विकास हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता होनी चाहिये।'' उन्होंने आगे कहा कि भारत इस समय खेलों के अपने सफर के अहम पड़ाव पर है और बेहतर बुनियादी ढांचे, वैज्ञानिक प...