'एक साल में एक भी प्रस्ताव नहीं किया ब्लॉक प्रमुख ने स्वीकृत'
रुद्रपुर, जून 10 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कुरैया से क्षेत्र पंचायत सदस्य के देवर ने ब्लॉक प्रमुख पर विकास कार्यों को बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन किया। शुभम सुखीजा ने कहा है कि कुरैया से शिवानी निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वह उनकी भाभी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख की ओर से उनके दिए प्रस्तावों पर एक साल में कोई भी विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य की ओर से 15 से 20 प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। उनका आरोप है कि तीन-चार बीडीसी छोड़कर अन्य के विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख ब्लॉक में नहीं आती हैं और उनके पति ही सभी कार्य देखते हैं। आरोप है कि प्रस्ताव स्वीकृत कराने के लिए एक पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.