मधुबनी, जून 7 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। झंडा दिवस कोष में धन संग्रह के लिए बिहार सरकार गृह विभाग के सैनिक कल्याण निदेशालय के निर्देश पर अनुमंडल प्रशासन बेनीपट्टी की ओर से मुख्यालय के डॉ एन सी कॉलेज परिसर में शनिवार की संध्या 'एक शाम शहीदों के नाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय, डीएसपी अमित कुमार, गृह विभाग सैनिक कल्याण निदेशालय से आए पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, एडीएसओ राज कुमार झा, बीडीओ हरलाखी रविशंकर पटेल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। यह भी पढ़ें- शहीदों और स्वयंत्रता सेनानियों को किया गया नमनकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम को आगे बढ़ाने से पूर्व विस्फी प्रखंड के केरबार गांव में दो दिन पूर्व डूबने से हुई पांच बच्चों की मौत पर सभी खड़ा होकर 2 मिनट का मौन रखते हुए उनके प्रति संवेदनाएं व्यक...