सहारनपुर, अप्रैल 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के तहत पक्के मकान का सपना देख रहे जारों लाभार्थियों को बड़ा झटका लगा है। लाभार्थियों के मोबाइल पर एक लाख रुपये की पहली किस्त जारी होने का मैसेज तो पहुंच गया, लेकिन उनके बैंक खातों में रकम नहीं आई। इससे योजना की भुगतान प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। मार्च माह में जिले में 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए थे। प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि एक क्लिक पर सभी पात्र लाभार्थियों के खाते में एक-एक लाख रुपये की किस्त जारी कर दी गई। कई लोगों को भुगतान जारी होने का संदेश भी प्राप्त हुआ, लेकिन जब उन्होंने बैंक जाकर जानकारी की तो खाते में कोई राशि नहीं दिखी। लाभार्थियों का कहना है कि रकम आने की उम्मीद में उन्होंने निर्माण सामग्र...