प्रयागराज, अप्रैल 26 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के छात्र गतिविधि केंद्र की ओर से आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को 'एक लम्हा जिंदगी-ए लव स्टोरी 1938-1979' का मंचन किया गया। निदेशक प्रो. आरएस वर्मा, प्रो. सुशील कुमार और अभिनेत्री जूही बब्बर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह नाटक नादिरा जहीर बब्बर, नूर जहीर और जूही बब्बर ने लिखा है। निर्देशन मकरंद देशपांडे और जूही बब्बर ने किया। नाटक एक कालजयी प्रेम कथा पर आधारित है, जिसमें प्रेम, देशभक्ति और त्याग की भावनाओं का सशक्त चित्रण किया गया। नाटक की खास बात यह रही कि जूही बब्बर ने अपने ही दादा-दादी की प्रेम कहानी को मंच पर जीवंत किया, जिससे प्रस्तुति और भी भावुक हो उठी। इस अवसर पर डॉ. युवनेश कुमार, डॉ. समीर श्रीवास्तव, डॉ. बी. पॉल सहित आदि मौजू...