शाहजहांपुर, मार्च 3 -- आवास विकास कॉलोनी स्थित 1008 महाराजा अग्रसेन पार्क में स्थापित महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण बरेली कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल और डॉ. अशोक अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में करीब 400 लोग मौजूद रहे। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश की 34वीं पीढ़ी से जुड़ा है और कुलदेवी मां लक्ष्मी की कृपा समाज पर बनी रहती है। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के 'एक रुपया-एक ईंट' सिद्धांत का उल्लेख करते हुए समाज में सहयोग और एकता पर जोर दिया। डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि उन्हें प्रतिमा अनावरण का अवसर मिलना सौभाग्य है और चिकित्सा क्षेत्र में सेवा का कार्य प्रेरणा से जुड़ा है। अभिषेक सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं पार्क संरक्षक अशोक अग्रवाल विद्या ने बताया कि 17 सितंबर 2024 को प्रदेश के कैबिनेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.