नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। एकलव्य थिएटर देहरादून ने रेजिनाल्ड रोज के प्रसिद्ध नाटक 'ट्वेल्व एंग्री मेन' का हिंदी रूपांतर 'एक रुका हुआ फैसला' का दिल्ली में मंचन की तैयारी पूरी कर ली है। यह क्लासिक कोर्टरूम ड्रॉमा पूर्वाग्रह, न्याय और बहस की ताकत को दर्शाता है। इसमें 12 जूरी सदस्य एक हत्या के मामले में फैसला लेते हैं। नाटक का हिंदी रूपांतरण राजनित कपूर और निर्देशन अखिलेश नारायण ने किया है। यह प्रस्तुति श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में 18 जनवरी को शाम 7 बजे होगी। टिकट ऑनलाइन ऐप पर उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.