'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण
किशनगंज, जून 6 -- किशनगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार जिले में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम जिला के बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिला नमामि गंगे समिति, नगर परिषद किशनगंज एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान और आपसी सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के बालिका उच्च विद्यालय सहित विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बड़े पैमाने पर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधों को लगाने के साथ-साथ उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखरेख और सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प भी लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.