"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें-मनोज पाण्डेय
लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विभाग के सभी क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी), क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएमओ), जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ), जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डीएफएमओ) तथा विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है कि वे एक पेड़ मां के नाम" अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शुक्रवार को जवाहर भवन स्थित विभागीय मुख्यालय में खाद्य एवं रसद विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर खाद्य एवं रसद मंत्री ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हर खेत पर मेड़, हर मेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.