रांची, जुलाई 27 -- रांची, संवाददाता। राज्य वन मुख्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में सोमवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) झारखंड संजीव कुमार की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने, वन क्षेत्रों के प्रभावी प्रबंधन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 20 जुलाई को दिए गए निर्देशों के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया। बैठक में एक पेड़ लगाएं, पांच यूनिट मुफ्त बिजली पाएं योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और डिजिटल मॉनिटरिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई। राज्यभर में आयोजित होने वाले वन महोत्सव की जिलावार तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडि...