कन्नौज, जुलाई 1 -- कन्नौज। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से वन महोत्सव-2026 के तहत बुधवार को जनपद में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही जन-जागरूकता रैली निकालकर हरित एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जिलाधिकारी ने पीपल, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने नीम, जबकि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने आंवले का पौधा रोपित किया। यह भी पढ़ें- वन महोत्सव के तहत किया गया पौधरोपण, छात्रों ने संरक्षण का लिया संकल्प प्रभागीय वनाधिकारी हे...