नई दिल्ली, जुलाई 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में हुए 'एक पेड़ मां के नाम' पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए इसे जनशक्ति का अद्भुत संकल्प करार दिया है। रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में यूपी में 12 जुलाई को हुए आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते यह मेरे लिए विशेष गर्व की बात है। इस सराहना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का उल्लेख करना पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान है। सीएम ने कहा कि उत्...