'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर प्रकाश डाला
बरेली, जून 6 -- फरीदपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फरीदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य ने पौधारोपण कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय वन अधिकारी ऋषि ठाकुर पौधारोपण का विषद अभियान चलाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय, वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार ने मातृत्व की संवेदना से जोड़ने वाले 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता ने प्रशिक्षुओं से अनिवार्य रूप से पौधे लगाने की अपील की, जिसके बाद सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पौधारोपण कर डीएवी 6 में मना विश्व पर्यावरण दिवस अंत में श्रीकांत मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.