'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प
रामगढ़, सितम्बर 25 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश लेकर एसवीडी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए और उनके संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ वायु और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की सुंदरता बढ़ाने के साथ जीवन के लिए आवश्यक शुद्ध वायु,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.