'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण
पटना, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को बिहार राज्य जैव विविधता परिषद, पटना के राजवंशीनगर स्थित कार्यालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रकृति और मातृत्व के सम्मान स्वरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष भारत ज्योति, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कुमार अनुराग सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने मौलश्री, छतनवन, नीम व कचनार जैसे पौधों को लगाकर हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में योगदान दिया। परिषद ने लोगों को राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाने और स्थानीय पेड़-पौधों की विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण 'जन विज्ञान अभियान' की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.