नई दिल्ली, जनवरी 30 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आगामी टी20 विश्व कप से पहले उनकी खराब फॉर्म को लेकर पूर्व क्रिकेटर सवाल खड़े कर रहे हैं। संजू सैमसन की जगह वाकई में खतरे में हैं क्योंकि भारत के पास उनकी जगह लेने के लिए कई बल्लेबाज मौजूद हैं, जिसमें ईशान किशन सबसे आगे हैं। भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी संजू सैमसन की लगातार खराब फॉर्म पर अपना राय दी है। उनका मानना है कि दबाव को बहाना नहीं बनाया जा सकता, खासकर जब खिलाड़ी 10-12 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुका हो। युजवेंद्र चहल ने जियोस्टार पर कहा, ''संजू सैमसन ने कई सालों से खेला है। उन्होंने आईपीएल में मध्यक्रम में खेलना शुरू किया था और फिर सलामी बल्लेबाज बन गए। 10-12 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद दबाव को बहाना...