नई दिल्ली, मई 19 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) मुखिया अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को CBI की याचिका के संबंध में नए नोटिस जारी करने का आदेश किया है। सीबीआई ने शराब नीति केस में निचली अदालत द्वारा आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने को चुनौती दी है। इस केस को पिछले सप्ताह दूसरी बेंच को ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को तय की गई है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस मनोज जैन ने आज सुनवाई के दौरान इस बात पर गौर किया कि तीन प्रतिवादी केजरीवाल, सिसोदिया और पाठक आज भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। कोर्ट को बताया गया कि तीनों प्रतिवादी पिछली तारीखों पर भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। यह भी पढ़ें- केजरीवाल को देना होगा जवाब, जस्टिस शर्मा के 'अपमान' पर ऐक्शन में हाई कोर्टजस्टिस स्वर्...