लखनऊ, अप्रैल 12 -- फोटो भी - डिप्टी सीएम ने एमएसएमई ओडीओपी-ओडीओसी समिट एवं एक्सपो के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया- उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को 'उद्यम रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया गयालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में आए बदलावों ने युवाओं के लिए संभावनाओं के नए आसमान खोल दिए हैं। सरकार अब 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ओडीओपी) की सफलता के बाद 'एक जनपद-एक व्यंजन' (ओडीओसी) को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इससे हमारे स्थानीय खाद्य उत्पाद देश के कोने-कोने तक पहुंचेंगे, जिससे न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के भारी अवसर भी पैदा होंगे। डिप्टी सीएम रविवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में 'उद्योग संवाद' द्वारा आयोजित एमएसएमई ओडीओपी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.