बलिया, मई 10 -- बलिया। 'एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना' में जिले में शामिल बिंदी और सत्तू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन लिए पोर्टल खुल गया है। उपायुक्त उद्योग चंद्रप्रकाश पटेल ने बताया कि इस योजना में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इसमें शैक्षिक योग्यता की कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई है। योजना में प्रशिक्षण के बाद टूल किट भी प्रदान किया जाता है। आवेदन विभागीय वेबसाइड पर ऑनलाइन किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...