'एक्स्ट्रा छोले' की वजह से चली गई जान, दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 'एक्स्ट्रा छोले' मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मृतक पर हमला करते हुए उस पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है, जो कि वाहन ड्राइवर के रूप में काम करता था। वहीं युवक की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित निहाल विहार के राव विहार का रहने वाला था और एक प्राइवेट कार ड्राइवर के तौर पर काम करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं, जिनकी उम्र चार और 10 साल है। उधर वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना ज्वालाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.