रांची, जनवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने अपनी 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए हर वर्ष की तरह काउंसलिंग की सुविधा शुरू कर दी है। बोर्ड ने नई पहल करके इसमें 'एक्जाम वारियर्स' और 'मनोदर्पण' नाम से सेक्शन जोड़ा है। इसके तहत आधुनिक ट्रेंड का इस्तेमाल करके छात्र-छात्राओं को पोडकास्ट, वीडियो व इंफोग्राफिक्स के जरिये काउंसलिंग की सुविधा दी जा रही है। बोर्ड की वेबसाइट पर काउंसलिंग का यह सेक्शन शामिल किया गया है। इसके अलावा नि:शुल्क साइको सोशल काउंसलिंग सेवा का लाभ छात्र और अभिभावक सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक ले सकते हैं। यह सेवा शनिवार और रविवार को उपलब्ध नहीं रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा के तहत एक जून तक जारी रहेगी। भारत के साथ विदेशी विशेषज्ञ भी देंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.