नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी विमल नेगी की मौत की जांच कर रहे उसके कुछ अधिकारियों की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 'पूरी तरह फर्जी अफसर' बताते हुए कहा कि ऐसे अफसर सेवा में रहने के लायक नहीं हैं। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्ला और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच देशराज नाम के व्यक्ति की अग्रिम जमानत संबंधी याचिका पर सुनवाई कर रही थी। बेंच ने कहा, "जांचकर्ता कौन है जो सवाल पूछ रहा है? यह बचकाना है। मैं इस जांचकर्ता पर टिप्पणी कर रहा हूं। अगर वह एक वरिष्ठ अधिकारी है, तो यह सीबीआई की छवि को बहुत खराब करता है। आपने इसी वजह से उसका तबादला कर दिया, कैसा सवाल है... क्या यही सवाल आप अभियुक्त से पूछ रहे हैं?'' कोर्ट ने कहा, ''और आप उससे क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.