बुलंदशहर, फरवरी 26 -- नगर के उत्कर्ष अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट की एओआर (एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड) परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। गुरुवार को परिणाम घोषित होते ही परिवार सहित नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आईएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल के भतीजे उत्कर्ष अग्रवाल की इस उपलब्धि को लेकर परिजनों ने गर्व व्यक्त किया है। डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि एओआर देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन विधिक परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद अधिवक्ता को सीधे सर्वोच्च न्यायालय में वाद दायर करने तथा पक्षकारों की ओर से अधिकृत रूप से पैरवी करने का अधिकार प्राप्त होता है। उत्कर्ष अग्रवाल के पिता रंजीत अग्रवाल ने बताया कि पुत्र की सफलता पूरे परिवार के लिए सम्मान की बात है। फोन पर हुई बातचीत में उत्कर्ष ने अपनी सफलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.