अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। युवाओं को आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक और सक्षम बनाने के उद्देश्य से 'एआई फॉर ऑल' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) व साइबर सुरक्षा के प्रति समझ विकसित करना है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रो. शुभनेश गोयल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, टाटा फाउंडेशन व महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...