अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़। थाना साइबर क्राइम टीम की ओर से बुधवार को रामघाट रोड स्थित एक्सिस बैंक में साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी व ग्राहकों को वर्तमान में होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर बात करने पर ठगी होना, फेसबुक व व्हाट्सएप पर दोस्ती कर वीडियो कॉल द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना आदि के अलावा साइबर अपराध से बचने के तरीकों के बारे में बताया। कहा कि एआई के जमाने में शातिर आवाज को कॉपी कर व वीडियो काल पर परिचित का चहरा लगाकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे में जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। उधर, साइबर सेल टीम व थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों की ओर से भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर अपराध व इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.