'ऋषभ पंत से बेहतर कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं हुआ'
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर खूब बात हो रही थी। एक तरह से उनकी आलोचना हो रही थी और कहा जा रहा था कि वे परिस्थिति के हिसाब से नहीं खेलते हैं। आलोचकों का दावा था कि पंत तेज खेलने के चक्कर में आउट हो जाते हैं और टीम पर दबाव आ जाता है, लेकिन कुछ ही क्रिकेट एक्सपर्ट थे, जिन्होंने कहा था कि पंत को आक्रामक क्रिकेट ही खेलनी चाहिए। पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में दो अलग-अलग रूप दिखाए। पहली पारी में 62 गेंदों में 39 रन बनाए और दूसरी पारी में जब तेज गति से रन बनाने की जरूरत थी तो 69 गेंदों में 66 रन बना दिए। इससे पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा खुश हैं और उन्होंने टेस्ट में पंत को भारत के किसी अन्य विकेटकीपर से बेहतर बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.